Category Archives:  Spiritual

राशिफल 04 मई 2019; शनिदेव आज इन 05 राशियों के सपने करेंगे साकार! और इन्हें रहना होगा थोड़ा सावधान, जानिए

May 03 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 04 मई 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते है | कुछ नए लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिलने की संभावना है | आपसी विश्वास के सहारे आपके दाम्पत्य संबंधों में मजबूती आयेगी | इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए आज का दिन खास है | आपको काम में सफलता मिलेगी | संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है | पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, आपकी सारी इच्छा पूरी होगी |  

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा | साथ ही किसी जरूरी कामकाज में सफलता भी मिलेगी | आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा | आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है | सेहत के मामले में आप फिट रहेंगे | कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मंदिर में काले तिल दान करें, आपके कामकाज की गति बनी रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज मित्रों के साथ किसी मनोरंजक ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे | आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा | आज आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे | कई दिनों से रूका हुआ ऑफिस का कोई जरूरी काम आज पूरा होने की संभावना है | सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा | मंदिर में सरसों का तेल दान करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे | आप किसी काम के लिए योजना बनायेंगे, आपकी योजना सफल होगी | आय के स्रोतों में वृद्धि होने की संभावना है | आज आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए | आज व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए | इस राशि के प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है | अपने गुरु को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा | आज आर्थिक रूप से लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करने की जरूरत है | माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जायेंगे | आप किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं | आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है | अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको रिश्तों में गलतफ़हमी लाने से बचना चाहिए | पीपल के वृक्ष को छूकर प्रणाम करें, धन लाभ होंगे |


कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे, रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी | आज पहले किसी काम में की गई मेहनत रंग लायेगी | करियर में आपको पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त होगी | किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी | आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा | सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे | गौ माता का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं | आप व्यावसायिक परियोजनाओं में प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे | यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो अदालती मामलों में सफलता का संकेत मिल सकता है | परिवार और दोस्त खुशी के समय और यादगार अवसरों को मनाने के लिए इकट्ठा होंगें | बच्चे परीक्षा में सफल होंगें जो पूरे परिवार के लिए खुशी की बात है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू | 
व्यावसायिक रूप से आप प्रगति करेंगे | अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं | आप में से कुछ लोग एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं | स्थिर आय आपको बेहतर स्थिति के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी | यदि आपकी विवाह योग्य आयु है तो विवाह संबंध तय हो सकता है | पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा और बच्चे शिक्षा क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रर्दशन करेंगे | स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आप छोटी-मोटी बीमारियों का सामना कर सकते है | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जायेंगे | वहां आपकी मुलाकात कुछ पुराने दोस्तों से भी होगी | आज परिवार वालों के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे | कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी | इस राशि के बच्चे खेलकूद में भाग लेंगे | जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे | आपकी यात्रा सुखद रहेगी | पैसों के मामले में आज कुछ लोग मददगार साबित होंगे | मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज रोजगार के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की उम्मीद है | कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा | इसके अलावा आज आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है | इस राशि के लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे | इससे आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे | बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, आपका दिन ठीक रहेगा |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी | साथ ही आपके घर का माहौल भी खुशियों से भरा रहेगा | आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे | लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा | सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी | आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे | बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं | चिंता मत कीजिये, ये बदलाव आपके फेवर में ही रहेंगे | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम आसानी से पूरा होगा | आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे | किसी काम पर आज अंतिम निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपकी टेंशन दूर होगी | ऑफिस में आज आपका पूरा ध्यान काम पर होगा | किसी से ज्यादा बात-चीत करने में आज आपकी रुचि नहीं रहेगी | किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सारी टेंशन दूर होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर